साहब की मालदीवी मोहब्बत: ढोल, धोखा और 4,850 करोड़ का प्रेमपत्र! भाइयो और बहनों, देश में एक बार फिर "साहब" का दिल पसीज गया। इस बार समंदर के पार, नारियल के पेड़ों के बीच, जहां सूरज डूबते-डूबते झूठ की लाली छोड़ जाता है — मालदीव! जिस मालदीव को पिछले साल साहब ने आंखें दिखाईं थीं , जहां की रेत को देशभक्ति के नाम पर "गद्दार" कह दिया गया था, और जिसकी यात्रा पर जाने वालों को भक्तगणों ने ट्रोल की कालकोठरी में कैद कर दिया था... आज उसी मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये का लव लेटर दे डाला गया। हां, सही पढ़ा आपने — साढ़े चार हज़ार करोड़! यानी हर देशवासी की जेब से चुपके से निकला गया प्रेम-कर, जो गया मालदीव की सड़कों और मकानों में घुलने। और ढोल बिटिया कहां थे? अरे, जो पिछली बार ट्विटर पर “Boycott Maldives” के नगाड़े पीट रहे थे, जो साहब के फोटोशूट्स के पीछे नारियल की जड़ें तक खंगाल लाए थे — वही ढोल बिटिया अब या तो मौन व्रत में हैं या पन्ना प्रभारी की तरह पोस्टर चिपका...
Vikas Kiran News एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसे पत्रकार Yunus Khan द्वारा संचालित किया जाता है। यहाँ आपको ज़मीनी सच्चाई पर आधारित ताज़ा समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, समाज, शिक्षा और स्थानीय खबरें विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पढ़ने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य सच को बिना दबाव और पक्षपात के आप तक पहुँचाना है।