क़ेश्म द्वीप पर दो मिसाइलें गिरीं, ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा किया


​ईरान के क़ेश्म द्वीप (Qeshm Island) पर दो मिसाइलें गिरने की ख़बर है। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम और सरकारी मीडिया इरना के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इलाक़े में एक विमान की तेज़ आवाज़ सुनने के बाद सोज़ा (Soza) क्षेत्र में दो प्रोजेक्टाइल/मिसाइलें गिरते हुए देखीं। अधिकारियों की ओर से अभी तक इस घटना में हुए किसी भी संभावित नुक़सान की पुष्टि नहीं की गई है।

​इसी दौरान, रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से बताया है कि ईरान की सेना ने क़ेश्म द्वीप के हवाई क्षेत्र के ऊपर एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है।

​हालाँकि, इस ड्रोन को मार गिराए जाने की स्वतंत्र रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही, यह भी साफ़ नहीं हो पाया है कि क़ेश्म द्वीप पर मिसाइलें गिरने और अमेरिकी ड्रोन को गिराए जाने की घटना के बीच आपस में कोई संबंध है या नहीं।

टिप्पणियाँ